🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सड़क हादसा:डंपर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत



हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गुराप के पास नेशनल हाईवे पर आज मंगलवार के दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक ई-रिक्शा में सवार थे। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची हुगली ग्रामीण पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतकों की पहचान बिद्युत बेरा, उनकी पत्नी प्रीति बेरा, उनके तीन साल के बेटे बिहान बेरा, रामप्रसाद दास, उनकी पत्नी नुपुर दास और श्रीजा भट्टाचार्य नाम की एक कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है। ई-रिक्शा चालक का नाम अभी पता नहीं चल सका है। हुगली ग्रामीण एसपी कामनाशीष सेन ने कहा कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar